हर घर तिरंगा" अभियान के तहत निकली विशाल बाइक तिरंगा रैली,
(तिरंगा यात्रा पर जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा, जय हिन्द जय भारत,भारत माता की जय के लगे नारे)
अनिल कनौजिया
सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। केंद्र सरकार के "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत बुधवार को सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में भाजपा द्वारा तिरंगा बाइक यात्रा का भव्य आयोजन किया गया।
यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी एवं विशिष्ट अतिथि एमएलसी अंगद कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा बदोसरांय कस्बे से प्रारंभ होकर मर्कामऊ तक पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर सहभागिता की।
देशभक्ति गीतों और डीजे की धुनों पर बाइक सवार कार्यकर्ता "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। बदोसरांय चौराहे से लेकर मर्कामऊ तक जगह-जगह नगरवासियों ने कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। महिलाओं और युवाओं ने भी अपने घरों की छतों से पुष्प बरसाए।
यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों पर युवा कार्यकर्ता तिरंगा लहराते हुए थिरकते दिखाई दिए।
कार्यक्रम का संयोजन मंडल महामंत्री अमित भैया राम ने किया, जबकि अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संदीप रावत ने की। यात्रा का समापन मर्कामऊ में हुआ, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा नेता नीरज वर्मा, दयाशंकर शुक्ला,मुकेश यादव सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




Social Plugin